Breaking News

गमछे से घोंटा गला, 14 बार सिलबट्टे से किया हमला

उत्तर प्रदेश के बांदा में हुए ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. 7 मार्च को जिस युवक को मारा गया था, उसका नाम मनोज था. मनोज के चार दोस्तों ने ही उसे मार डाला था. फिर शव को जंगल में फेंक दिया था. दरअसल, मनोज उनसे केसीसी लोन के दौरान मिली कमीशन में अपना भी बराबर का हिस्सा मांग रहा था. लेकिन दोस्तों को ये बात रास न आई. इसलिए उन्होंने उसे मार डाला. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.