Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

असम: बोडोलैंड शांति समझौते के तीन साल पूरे, बोडो समाज के लोगों ने मनाया जश्न

असम के बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन में लोगों ने सोमवार को कोकराझार में बोडोलैंड शांति समझौते के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया। साई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री और कोकराझार के संरक्षक मंत्री अशोक सिंघल भी शामिल हुए।

अशोक सिंघल ने कहा, "27 जनवरी 2020 को बोडोलैंड शांति समझौता हुआ। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से, माननीय मुख्यमंत्री, भारत के गृह मंत्री और प्रमोद बोरो जी के नेतृत्व में पूरे बोडे समाज ने बोडो शांति समझौता किया।"

सिंघल ने कहा कि इस समझौते के बाद सभी आतंकी संगठनों ने हथियार डालकर सही रास्ते पर आने का फैसला किया। बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन के प्रमुख कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो ने शांति बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धन्यवाद दिया।