Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Punjab: फगवाड़ा में ट्रैक्टर रेस में तीन लोग घायल, चार लोग गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा में अवैध ट्रैक्टर रेस में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि यहां ट्रैक्टर रेस चल रही थी। इस वजह से ये दुर्घटना हुई। हम मौके पर पहुंचे और चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा तीन ट्रैक्टर जब्त किए।"

उन्होंने बताया कि घटना में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।