Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

कूनो नेशनल पार्क: नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। कुछ हफ्ते पहले एक और मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "कूनो के नए शावक! ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। ये खबर नामीबियाई चीता आशा के अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही हफ्तों बाद आई है।"

उन्होंने पोस्ट में कहा, "देश भर के सभी वन्यजीव फ्रंटलाइन योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्यजीव फले-फूले।" तीन जनवरी को कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। इससे पहले मादा चीता सियाया ने पिछले मार्च में चार बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि, उनमें से सिर्फ एक शावक ही बच पाया था।

'प्रोजेक्ट चीता' के तहत नामीबिया से भारत लाए गए चीतों में ज्वाला, आशा और सियाया शामिल हैं। इसका मकसद आजाद भारत से खत्म हो रही चीतों की नस्लों को फिर से बढ़ाना है। आठ चीतों का पहला बैच सितंबर 2022 में भारत में लाया गया था। वहीं 12 चीतों का दूसरा बैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया।