Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

केरल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

केरल राज्य सचिवालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी का पता चलते ही पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ता सचिवालय के चप्पे की तलाशी ले रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें दावा किया गया था कि सचिवालय परिसर में बम धमाका किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से सचिवालय के अंदर और बाहर गहन तलाशी ली।

सचिवालय में खड़ी गाड़ियों और आसपास की दुकानों की भी तलाशी ली गई। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने धमकी भरा कॉल करने वाले की पहचान कर ली है।