Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

झारखंड में बड़ा विस्फोट, 3 नाबालिग समेत 4 लोगों की मौत

झारखंड के पलामू में रविवार को हुए एक विस्फोट में तीन नाबालिगों सहित करीब चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि ये विस्फोट राज्य की राजधानी रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर मनातू थाना क्षेत्र में एक स्क्रैप डीलर के यहां हुआ।

ये घटना झारखंड में पलामू सहित चार सीटों पर लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हुई। मृतक इश्तेयाक अंसारी के भाई अली हुसैन अंसारी ने बताया कि किसी ने कबाड़ी को कबाड़ के साथ बम दे दिया था, जो फट गया और ये हादसा हो गया।