Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

5 करोड़ से ज्यादा की रकम में बिका DDA का ये फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) दो दिवसीय लाइव ई-नीलामी आयोजित की है. जिसके तहत शुक्रवार को सबसे ज्यादा फ्लैट की बोली 5 करोड़ 77 लाख रुपए लगी, यानी डीडीए का एक फ्लैट 5 करोड़ 77 लाख रुपए में बिका. वहीं ई नीलामी में डीडीए ने 267 अन्य अपार्टमेंट भी बेचे , जिनमें पहले दिन 138 एसएचआईजी फ्लैट और 129 एमआईजी फ्लैट भी बुक किए गए.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ई-नीलामी रखी थी, जिसमें बिक्री के लिए जो 14 पेंटहाउस पेश किए थे, उनमें से सात पेंटहाउस बिक चुके हैं. उन्होंने बताया कि ई नीलामी के दौरान एक फ्लैट के लिए सबसे ऊंची बोली 5 करोड़ 77 लाख रुपए लगी थी. ये पेंटहाउस – द्वारका सेक्टर 19 बी में 424 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना है. चार बेडरूम वाले इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट की रिजर्व प्राइज 5 करोड़ थी, , जो कि डीडीए द्वारा किसी भी शहर में आवासीय संपत्ति को लॉन्च करने की सबसे ऊंची कीमत है.