Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

CUET UG 2024 फाॅर्म भरते समय न करें ये 5 गलतियां

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. अब जल्द ही CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन मई 2024 में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा. एनटीए ने इस बार सीयूईटी पीजी 2024 के लिए नई वेबसाइट लाॅन्च की है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सीयूईटी यूजी के लिए भी NTA नया पोर्टल लाॅन्च कर सकता है.

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा स्कोर के जरिए ही दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित विभिन्न सेंट्रल यूनिवर्सिटी के यूजी कार्यक्रमों में दाखिला मिलता है. आइए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन करते समय कैंडिडेट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. पंजीकरण के समय अगर एक भी गलत जानकारी भरी तो आवेदन रद्द किया जा सकता है.