Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

जंगल से तय होगा छत्तीसगढ़ का तख्तो-ताज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों पर कल मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. इन 20 सीटों पर रविवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया और अब उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं. पहले दौर की 20 सीटों पर 223 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है, जिसमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. पहले चरण का चुनाव नक्सल प्रभावित वाले बस्तर और दुर्ग जैसे इलाके की सीटों पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अग्निपरीक्षा होनी है.