Breaking News

डिप्टी कलक्टर बोले मुझे मारना चाहती थी भीड़

संभल में बवाल के बाद पुलिस हिंसा की परतें खोलने में जुटी है। इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। कुछ एफआईआर में पुलिस पर हिंसा, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की भी बात कही गई है। एक एफआईआर में डिप्टी कलक्टर ने कहा है कि भीड़ उन्हे मारना चाहती थी। एक केस में  पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने के प्रयास का दावा पुलिस कर रही है।