Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि ये वाहन बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था। बुफलियाज में आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाश अभियान बुधवार से जारी है। 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है।