Breaking News

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर तनाव, पथराव के बाद लाठीचार्ज

संभल की जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद यहां दोबारा सर्वेक्षण के दौरान हंगामा और जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।