राजस्थान के भीलवाड़ा में मंदिर के बाहर गाय की पूंछ मिलने के बाद एक हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। गांधी सागर तालाब के तटबंध के पास मंदिर के बाहर एक गाय भी घायल हालात में मिली है।
शहर में कई जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, क्योंकि विरोध प्रदर्शन तेज होने की आशंका है। हरि सेवा धाम के प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ बुलडोजर चलाने की मांग की।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि वे घटना के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। विधायक ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की।