Breaking News

TMC को दबाने की कोशिश हो रही है: अभिषेक बनर्जी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के तहत फ्रांस के लिए रवाना हुए     |   दिल्ली के विद्युत उपभोक्ताओं को झटका, महंगी हो सकती है बिजली     |   TMC विधायक कुणाल घोष को CID ने भेजा नोटिस     |   असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग     |  

तेलंगाना पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया

तेलंगाना पुलिस विभाग ने महिला सुरक्षा विंग के सहयोग से हैदराबाद में मानव तस्करी पर राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी से निपटना और इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर तेलंगाना की मंत्री सीताक्का ने मानव तस्करी को रोकने के लिए सामूहिक कोशिशों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबी और पलायन इस समस्या में योगदान देने वाले अहम कारक हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सतर्कता और तुरंत एक्शन का आह्वान किया। कार्यक्रम में मानव तस्करी, साइबर अपराध और महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में कई विभागों, गैर सरकारी संगठनों और एक्सपर्टों ने भाग लिया।