Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तेलंगाना: भद्राद्री कोठागुडेम जिले में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 1 की मौत, दूसरा फंसा

तेलंगाना के भद्राद्री कोटागुडम जिले में बुधवार को पांच मंजिली निर्माणाधीन इमारत गिर गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा भद्राचलम में दोपहर तीन बजे हुआ। मलबे से निकाले गए एक शख्स ने बाद में दम तोड़ दिया। दूसरा शख्स अभी तक फंसा हुआ है।

मौके पर बचाव काम जारी है। आरोप है कि इमारत की ऊपरी मंजिल बिना इजाजत लिए बनाई जा रही थी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस आरोप की अभी तस्दीक नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।