Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

तेलंगाना: बेलुगा एयरबस 'व्हेल ऑफ द स्काई' हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरी

दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमानों में से एक एयरबस बेलुगा शुक्रवार को हैदराबाद के आरजीआई एयरपोर्ट पर उतरी। इसे एयरबस 'व्हेल ऑफ द स्काई' के नाम से भी जाना जाता है।

आरजीआईए ने इसके लैंडिंग, पार्किंग और उड़ान के लिए खास इंतजाम किए थे। बेलुगा से बड़े साइज के एयर कार्गो ले जाए जा सकते हैं। ये 47 टन तक कार्गो ले जा सकती है। ये एयरबस 27 अगस्त को फ्रांस से रवाना होकर मार्सिले, काहिरा, मस्कट और ओमान होते हुए हैदराबाद में उतरी।