Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

तेलंगाना: मुलुगु में तेज हवा से 200 हेक्टेयर जंगल को नुकसान

तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगलों में बुधवार को तेज हवाओं की वजह से मेदाराम जंगलों में 200 हेक्टेयर जमीन पर सैकड़ों पेड़ उखड़ गए।

मुलुगु जिले के मेदाराम और तडवई के बीच रिजर्व फॉरेस्ट में कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। रिजर्व फॉरेस्ट में घटना होने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनसूया सीताक्का ने जिला अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया और नुकसान की जांच करने का आदेश दिया।