Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

तेलंगाना: नगरकुरनूल जिले में बाढ़ में फंसे 11 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले के सिद्दापुर गांव में बाढ़ में फंसे दो बच्चों और चार महिलाओं सहित 11 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सोमवार शाम को कुछ लोग मछली पकड़ने गए थे। तभी अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और वे बीच मझधार में चट्टान पर फंस गए।

अचमपेट के एएसपी श्रीनिवास, सीआई रविंदर और नलगोंडा के डीएसपी गिरिबाबू की निगरानी में बचाव अभियान चल रहा है।

श्रीनिवास ने कहा, "हमें शाम करीब 6:30 बजे घटना की जानकारी मिली। एसपी ने हमें बचाव के लिए अलर्ट किया। जिला कलेक्टर और एसपी ने फंसे हुए लोगों को खाना बांटने के लिए ड्रोन की व्यवस्था की। बचाव दल अब रास्ते में है और हम उन्हें सुरक्षित बचा लेंगे।"