Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

तेजस्वी यादव को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट बड़ी राहत मिल गई है. शीर्ष अदालत ने मंगलवार को उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले को रद्द कर दिया है. दरअसल, ये मामला गुजरात के लोगों के खिलाफ विवादित बयान को लेकर था. जस्टिस अभय ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने तेजस्वी यादव की ओर से दायर याचिका को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद फैसला सुनाया.

तेजस्वी यादव की ओर से आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने या मामले को वैकल्पिक रूप से गुजरात के बाहर ट्रांसफर करने की मांग की गई थी. वहीं, तेजस्वी यादव ने इस साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर अपना बयान वापस ले लिया था. उन्होंने बयान दिया था कि ‘केवल गुजराती ही ठग हैं.’ तेजस्वी ने बिना शर्त माफी मांगी थी.