Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

इंग्लिश नहीं आई तो उखाड़े बच्ची के बाल, पिता ने टीचर के खिलाफ आरोप लगाते हुए की शिकायत

मध्य प्रदेश के बैतूल में शासकीय स्कूल में इंग्लिश नहीं आने पर टीचर द्वारा नाबालिग बालिका के बाल उखाडऩे का मामला सामने आया है। आज जनसुनवाई के दौरान पिता ने बच्ची के साथ पहुंचकर स्कूल टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बच्ची के साथ बाल खींचकर पिटाई की गई जिसमें उसके बाल उखड़ गए हैं। मामले के सामने आने के बाद डीपीसी ने टीम गठित कर जांच कराने की बात की है। 

खेड़ली बाजार के शासकीय बालक प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में पढऩे वाली चेतना बामने के पिता उमेश बामने ने आज कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान आवेदन देकर शिकायत की है कि उसकी की बेटी चेतना के साथ स्कूल की टीचर पूर्णिमा साहू के द्वारा इंग्लिश नहीं आने पर मारपीट करते हुए बाल खींचे जिससे बालिका के बाल उखड़ गए हैं और उसे बहुत दर्द हो रहा है। घटना 15 दिसम्बर की बताई जा रही है। उमेश बामने ने बताया कि टीचर यह भी बोलती है कि उसकी बेटी स्कूल नहीं जाती है जबकि वह नियमित स्कूल जाती है। उसने शिकायत देरी से करने के पीछे कारण बताया कि चेतना की मां का निधन हो गया है और वह अकेले ही बेटी को पाल रहा है इस कारण शिकायत करने में देरी हो गई है।  

जनसुनवाई के दौरान की गई शिकायत को डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने सुना और इसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल की टीचर पूर्णिमा साहू के खिलाफ इंग्लिश नहीं आने पर सजा देने के मामले में बाल खींचने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। 

इस मामले में टीचर पूर्णिमा साहू ने बताया कि बच्ची का पिता साइको है और वो उन्हें परेशान करता है। कई बार धमकी भी दे चुका है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। नहीं पढऩे पर बच्चों के साथ डांट होती है, हो सकता है कि बच्ची को भी मैंने डांटा होगा। मुझे याद नहीं है लेकिन मारपीट और बाल उखाड़े जैसी कोई घटना नहीं हुई जो आरोप लगाए जा रहे हैं।