Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

तमिलनाडु: कई जगह भरा पानी, नदियों में दिख रहा उफान

तमिलनाडु के कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जलाशय ओवरफ्लो हो रहे हैं। नदियों में भी उफान है। इस वजह से तमिलनाडु के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। इससे कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल ही में हुई बारिश की वजह से तमिलनाडु के तंजावुर और तिरुवरुर जिलों में हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं।

किसानों के अनुसार, कंडियाराजन नहर और कोरई नदी से पानी ओवरफ्लो होने की वजह से खेती की जमीन का एक बड़ा हिस्सा पानी से भर गया। उन्होंने बाढ़ की वजह से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। बाढ़ के कारण लगातार तीसरे दिन तिरुनेलवेली जिले में मणिमुथर और अगस्तियार झरनों पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

तूतुकडी जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि यहां भी नदी का बहाव तेज है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है, जिसमें रिहायशी इलाके भी शामिल हैं। रविवार को सांसद कनिमोझी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सरकारी अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। उन्होंने निवासियों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है।अधिकारियों ने जलाशयों से पानी छोड़ने से पहले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी भी निर्देश दिया है।