Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

तमिलनाडु: डिंडीगुल में कार दुर्घटना में दो की मौत, 10 घायल

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार को कार दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए।

कार में सवार सभी एक परिवार का हिस्सा थे जो मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन के बाद श्रीरंगम, त्रिची जा रहे थे। डिंडीगुल में नाथम रोड पर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे अवरोधक से टकराई और फिर पुल की रेलिंग से टकरा गई।

इस हादसे में 45 साल की शोभा और 61 साल की शोभना की मौैके पर ही मौत हो गई। वही, बच्चों सहित दस लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें एंबुलेंस में नाथम सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद आगे के इलाज के लिए घायलों को मदुरै के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।