Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

Tamil Nadu: मदुरै के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और बम निरोधक इकाइयों ने त्वरित कार्रवाई की। स्कूलों में दो निजी संस्थान, जीवन मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल और मदुरै वेलाम्मल बोधि कैंपस स्कूल के अलावा एक सरकारी स्कूल शामिल है।

खोजी कुत्तों की मदद से स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ये धमकियां संभवतः दहशत पैदा करने के लिए फैलाई गई थीं। प्रशासन माता-पिता और छात्रों को चिंता न करने की सलाह दी गई है।