Breaking News

तमिलनाडु: नीलगिरि में बाघ की मौत के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु के नीलगिरि में बाघ की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान 36 साल के मणिकंदन, 33 साल के मारीमुथु और 32 साल के विग्नेश के रूप में हुई है। बाघ गुडलूर के पास मृत पाया गया था।