Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

तमिलनाडु: तंजावुर में दो रेलवे अंडरपास पर मरम्मत का काम शुरू

तमिलनाडु के तंजावुर में 80 लाख की लागत से तैयार होने वाले दो रेलवे अंडरपास की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। शुक्रवार को डीएमके सांसद मुरासोली मारन, विधायक दुरई चंद्रशेखरन, टीकेजी नीलमगाम और मेयर सन रामनाथन ने मरम्मत के काम का शुभारंभ किया।

पीटीआई वीडियो से सांसद मुरासोली ने कहा, "सब-वे की मरम्मत लागत करीब 40 लाख रुपये है। एक सब-वे का नंबर 1039 और दूसरे का 1041 है। काम पूरा होने में पांच महीने लगने की उम्मीद है।"

जनता लंबे समय से इन अंडरपास को चालू करने की मांग कर रही थी। उसी को देखते हुए मरम्मत का काम शुरू किया गया है। अब्राहम पंडित नगर और श्रीनिवासपुरम में मौजूद दो अंडरपास तंजावुर मेडिकल कॉलेज रोड से जुड़ते हैं।