तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य संचालित एसईटीसी की 150 नई ‘बीएस6’ बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके परिचालन की शुरुआत की। सरकारी बयान के अनुसार, इन बसों में आधुनिक विशेषताएं और सुविधाएं हैं। इन सुविधाओं में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए खास प्रबंध भी शामिल है। ‘बीएस छह’ बसों में ऐसे इंजन हैं जो कम प्रदूषण फैलाते हैं। इन बसों में बेहतर ब्रेक प्रणाली भी है।