Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

तमिलनाडु: मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने गुरुवार को तमिलनाडु के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया।

विभाग ने कहा कि पुडुचेरी के साथ-साथ चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विलुप्पुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में तेज बारिश होगी। कुछ इलाकों में 10 नवंबर तक भारी बारिश जारी रहेगी।