Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

तमिलनाडु: मदुरै में जल्लीकट्टू शुरू, 1100 बैलों ने हिस्सा लिया

तमिलनाडु के मदुरै में मंगलवार सुबह जल्लीकट्टू शुरू हुआ। इसमें अवनियापुरम में पोंगल से पहले 900 से ज्यादा बुलफाइटर्स और 1,100 बैलों ने हिस्सा लिया।

तमिलनाडु सरकार सर्वश्रेष्ठ बुल-फाइटर को पुरस्कार में आठ लाख की निसान कार देगी। वहीं, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैल के मालिक को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 लाख का ट्रैक्टर मिलेगा। इसके अलावा, सोने-चांदी के सिक्के, मिक्सर, पैन, ग्राइंडर, कुकर, बेड और साइकिल जैसे पुरस्कार भी दिए जाएंगे।