Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

तमिलनाडु: पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो लोगों की मौत

तमिलनाडु में तुत्तुक्कुडी जिले के नाजरथ के पास एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम विस्फोट हो जाने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी दी कि पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय अचानक विस्फोट हो गया.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान कन्नन और विजय के रूप में हुई है. जबकि चार अन्य लोगों को इलाज के लिए तिरुनेलवेली राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल ले जाया गया है. प्रेस रिलिज के मुताबिक, घटना में सेल्वम, प्रशांत, सेंधुरकानी और मुथुमारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि एक प्राइवेट पटाखा फैक्टरी में अप्रत्याशित विस्फोट के कारण मौतों की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.