Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

तमिलनाडु: चेन्नई में कोवलम के पास कार और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

तमिलनाडु में चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर कोवलम के पास कार के खराब ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
ये हादसा मंगलवार देर रात सेम्मनचेरी कुप्पम बस स्टैंड के पास हुई, जब मामल्लपुरम से चेन्नई की ओर जा रही कार खड़े ट्रक से टकरा गई।

पीड़ितों की पहचान 19 साल के आदिल मोहम्मद, 22 साल के असलूब अग़ाबत, 23 साल के सुल्तान और असिक के रूप में हुई है। पहले खराब ट्रक, सड़क के किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।

पीड़ितों को बचाने के लिए दमकल की गाड़ियां हादसे की जगह पर पहुंचीं। आयशर ट्रक का ड्राइवर रंगनाथन पुलिस की गिरफ्त में है। उसे पूछताछ की जा रही है।