Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

तमिलनाडु: एनआईटी त्रिची के हॉस्टल में छात्रा का कथित यौन उत्पीड़न, आरोपित गिरफ्तार

तमिलनाडु के त्रिची के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हॉस्टल में उस समय प्रदर्शन शुरू हो गया, जब एक छात्रा ने दावा किया कि इंटरनेट कनेक्शन ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन ने उसका यौन उत्पीड़न किया। छात्रा ने हॉस्टल वार्डन को घटना की सूचना दी, जिसने कथित तौर पर उसकी बातों को खारिज करते हुए उसे ही दोषी ठहराया।

मामले में हो-हल्ला होने के बाद में तिरुवेरुम्बुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और इलेक्ट्रीशियन को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

पीटीआई वीडियो से त्रिची के एसपी वरुण कुमार ने कहा, "छात्रों ने संस्थान के एंट्री गेट पर इकट्ठा होकर आरोप लगाया कि इंटरनेट का मेंटनेंस करने वाले शख्स ने महिला स्टूडेंट का यौन शोषण किया। वह हॉस्टल में घुसा था। इस घटना के बारे में शिकायत की गई थी, हमने तुरंत एफआईआर दर्ज की और व्यक्ति को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।"

उन्होंने कहा, "पीड़ित छात्रा को शर्मसार करने के मामले में संस्थान के स्टूडेंट्स गुस्से में हैं, वे वार्डन से बिना शर्त माफी की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने पीड़िता की कपड़े को लेकर कुछ सवाल उठाया था। छात्राएं गुस्से में थीं और वार्डन से माफी की मांगी कर रही थीं। वहीं कुछ छात्रों ने कैंपस की सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठाया है। संस्थान प्रशासन ने वादा किया है कि एक या दो दिन में कैंपस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा लिया जाएगा।"