तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी मंगलवार को अदालत में पेश हुए। डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने पलानीस्वामी पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। कोर्ट में पलानीस्वामी के साथ एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार, सी. वे. षणमुगम समेत कई विधायक और पार्टी कैडर मौजूद थे।
एआईएडीएमके एडवोकेट विंग के सचिव इनबादुरई ने कहा, "श्री दयानिधि मारन ने एआईएडीएमके सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी के खिलाफ 199 सीआरपीसी के तहत मानहानि का मामला दायर किया है। उन्होंने एग्मोर में 13 मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में आवेदन दायर किया है और पलानीस्वामी 14 मई 2024 को अदालत में पेश हुए। लेकिन वे अदालत सक्षम अदालत नहीं थी क्योंकि पलानीस्वामी मौजूदा विधायक हैं। इसलिए इस मामले को एमपी, एमएलए कोर्ट में ले जाएंगे। इसलिए हमने इस केस को ट्रांसफर कर दिया। मामले पर सुनवाई के लिए उसे 19 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है।"