Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों के बीच हुई झड़प, मंच में लगाई आग

West Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के समर्थकों के बीच रविवार शाम कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके सखेरबाजार में एक स्थानीय क्लब द्वारा कथित तौर पर तेज आवाज में माइक्रोफोन का इस्तेमाल किये जाने को लेकर झड़प हो गई।

जनसभा के लिए बनाए गए मंच में भी झड़प के दौरान कथित तौर पर आग लगा दी गई। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दोपहर में इस मंच से एक जनसभा को संबोधित किया था। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों की मदद ली गई।

बेहाला पुरबा निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी विधायक रत्ना चटर्जी ने दावा किया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कुछ बीजेपी समर्थकों ने क्लब के सदस्यों के साथ बदसलूकी की। क्लब का दौरा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "वे जितना अधिक ऐसे तरीकों का सहारा लेंगे त्रिणमूल कांग्रेस अपना रुख और सख्त करेगी।"

इस घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने जोर देकर कहा कि यह पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति का एक उदाहरण है और तृणमूल के अत्याचार ने सभी हदें पार कर दी हैं।