Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. स्वाति मालीवाल 2015 में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं थीं. आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है. इसमें पार्टी ने राज्यसभा के मौजूदा सदस्य संजय सिंह, एनडी गुप्ता के साथ-साथ स्वाति मालीवाल को संसद भेजने का फैसला किया है.

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि स्वाति मालीवाल को पहली बार नामित किया गया है. संजय सिंह और एनडी गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित करने का फैसला किया गया है जबकि सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जाहिर की है. सुशील कुमार गुप्ता का बतौर राज्यसभा सदस्य कार्यकाल इस महीने के आखिरी में समाप्त हो रहा है.