Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

नक्सल प्रभावित गया के सीआरपीएफ कैंप में जवानों को स्टूडेंट ने बांधी राखी

बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ भी तैनात है। एक प्राइवेट स्कूल के कई स्टूडेंट सोमवार को रक्षाबंधन मनाने के लिए सीआरपीएफ कैंप पहुंचे, लड़कियों ने जवानों को राखी बांधी। भावुक जवानों ने कहा कि इस रक्षाबंधन के त्योहार पर उन्हें घर की याद कम ही आ रही है।

असिस्टेंट कमांडेंट तुलसी दास "आज दिल्ली पब्किल स्कूल, रानीगंज के बच्चों ने, हमारी बहनों ने आकर राखी बांधी। इससे हमें ये महसूस हुआ कि हम घर से वास्तव में दूर नहीं हैं और इतना प्यार इन्होंने हमारे हाथों पर बांध कर हमें ये आभास दिलाया है।

सीआरपीएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाकर स्कूल प्रशासन भी खुश था।प्रिंसिपल स्वाति लुक्स"वैसे तो हमारे देश की लड़कियां हर चीज में आगे हैं पर राखी बांध कर ये चाहती हैं कि भाइयों का सपोर्ट रहे, जिंदगी में कुछ भी करें, आगे बढ़ें और भाई को या जिनको भी हम राखी बांधते हैं, जिनसे हम भाई कहते हैं वो लोग हमेशा हमारा सहयोग करें, बस यही उम्मीद के साथ हम लोग रक्षाबंधन का ये त्योहार मनाते हैं।" 

रक्षा बंधन भाइयों-बहनों के बीच अटूट प्रेम का त्योहार है, बहनें, भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। बदले में अमूमन भाई उन्हें तोहफे देते हैं। साथ में बहनों की सुरक्षा और देखभाल का वादा करते हैं।