मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था।
NCS के अनुसार, भूकंप रविवार 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट 23 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र खरगोन क्षेत्र में 21.483 उत्तरी अक्षांश और 75.953 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान या लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
एक दिन पहले शिमला में भी आया था भूकंप
इससे एक दिन पहले, शनिवार तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। NCS के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.1 थी और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह झटका सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर दर्ज किया गया था। इससे पहले 6 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में बताया गया था।