Breaking News

इराक के बिजली स्टेशन में भीषण आग, 4 लोगों की मौत और 30 घायल     |   AI शेयरों में गिरावट की आशंका से Bitcoin क्रैश, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंची कीमत     |   पिता के नाम पर बना 'नीतीश सेतु' तो भावुक हुए निशांत कुमार... बोले- हम सबके लिए गर्व और सम्मान की बात     |   UP में स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, सफल कैंडिडेट्स के सर्टिफिकेट भी जारी     |   ओडिशा: चक्रवात 'अकवान' के एक दिन बाद पुरी में घना कोहरा छाया     |  

Jammu: छात्रों ने दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, एकजुटता और शांति पर दिया जोर

Jammu: जम्मू के दीवान देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रंगोली बनाई और विस्फोट का शिकार बने लोगों की याद में प्रार्थना की।

शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने विस्फोट की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत और भारत की एकता पर हमला बताया। 10 नवंबर को हुए भयानक विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने कहा कि इस विस्फोट के बावजूद, इस तरह की हरकत लोगों के बीच की एकता और शांति की भावना को कभी भी खत्म नहीं कर सकती।