Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

Jammu Kashmir: लंबे समय से सूखे मौसम से घट रहा है जल स्तर, फिलहाल काबू में हैं हालात

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में लंबे समय से सूखा पड़ा हुआ है, जो असामान्य है। पिछले महीने लगभग न के बराबर बारिश और बर्फबारी हुई है। लंबे समय से सूखे का असर अब जल निकायों पर पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि झेलम नदी में कुछ जगहों पर जलस्तर में भारी गिरावट आई है, जिससे चिंता बढ़ गई है।

हालांकि अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि पानी के स्तर में गिरावट के बावजूद नदी से पानी की आपूर्ति सामान्य है। फिर भी उन्होंने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक सूखा जारी रहता है, तो घाटी के कुछ हिस्सों में पानी की किल्लत हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें। अगर सूखा पड़ता है, तो पानी का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए अस्थायी नियमों का पालन करें।