Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

सिद्धू इस फोटो को दिखाकर कांग्रेस को कर रहे ब्लैकमेल

पंजाब में सियासी कलह अपने चरम पर है. नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमृंदर सिंह राजा वडिंग के बीच सियासी तकरार किसी से छिपी नहीं है. सिद्धू पार्टी में रहते हुए अपनी अलग रैलियां कर रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही राजा वडिंग की तरफ से सिद्धू के दो करीबी नेताओं को निलंबित कर दिया गया. यह वही नेता थे, जिन्होंने मोगा में नवजोत सिंह सिद्धू की रैली का आयोजन किया था. लेकिन वडिंग की लाख धमकियों के बाद भी सिद्धू लगातार पार्टी लीक से हटकर काम कर रहे हैं

लोकसभा चुनाव पास आ रहे हैं और पंजाब कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी हुई है. नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. सिद्धू ने आज चंडीगढ़ में होने वाली इलेक्शन कमेटी की मीटिंग का बायकॉट किया. सिद्धू इस मीटिंग में शामिल होने के बजाए अपने शहर पटियाला में ही मौजूद रहे. एक तरफ पंजाब कांग्रेस की 31 मैंबरों वाली इलेक्शन कमेटी की मीटिंग चल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धू ने अपनी अलग से मीटिंग की.