Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

शिवपुरी पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी शहर में स्मैक विक्रय करने एवं खरीदने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करने हेतु टीमें गठित की गई है। कोतवाली पुलिस ने मुखविर की सूचना पर पिपरसमा रेल्वे पुल के पास संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 45.20 ग्राम भूरे रंग का पदार्थ ( स्मैक) बरामद हुआ जिसकी कीमत 9 लाख रुपये है। पुलिस ने पदार्थ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।