Breaking News

Himachal Pradesh: लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा बल शिमला रवाना

हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट पर वोटिंग से एक दिन पहले शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां, ईवीएम और चुनाव का सामान लेकर रवाना हो गई। चुनाव विभाग ने राज्य में 7992 पोलिंग बूथ बनाए हैं जहां वोट डाले जाएंगे। शिमला लोकसभा सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से है।