Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई गलन

राजस्थान के अजमेर में घने कोहरे और ठंड से आम जीवन पर खासा असर पड़ रहा है। इलाके में शीतलहर जारी है। अजमेर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतर हिस्सों में रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री तक गिरकर 12 से 25 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगहों पर घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी जारी की है। नए साल के आगाज के साथ ही उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में भी नए साल के आगाज के साथ जबरदस्त ठंड बढ़ने वाली है। माना जा रहा है कि प्रदेश में इस पूरे सप्ताह कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। प्रदेश में हाड कपाने वाली सर्दी का अहसास प्रदेश वासियों को होगा। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना कि जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी का असर रहेगा, लिहाजा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में इस सप्ताह ठंड पूरे जोर पर होगी। उत्तरी पूर्व जिलों में 5 जनवरी तक शीतलहर चलेगी, जिससे तापमान में जोरदार गिरावट आएगी। पारा गिरने से राजस्थान में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, अलवर , भरतपुर और धौलपुर में शीतलहर का दौर जारी रहेगा।