Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जम्मू कश्मीर में शीतलहर से कड़ाके की ठंड

कश्मीर में शीत लहर चलने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है। ठंड की वजह से डल झील समेत कई जल निकायों का किनारा जम गया है।

बुधवार को श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि सर्दी की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मौसन शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। उनके मुताबिक 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के भी आसार हैं। हालांकि, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है और अगले तीन दिनों के दौरान कई स्टेशनों पर सर्द हवाएं चलेंगी।