Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Maharashtra: विदर्भ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, लू के हालात, येलो अलर्ट जारी

Maharashtra: भले ही अभी मार्च का महीना चल रहा हो, लेकिन महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका भीषण गर्मी से तप रहा है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। राज्य के कई जिले लगातार गर्मी से जूझ रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते पारे का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिख रहा है। दिन में सड़कों पर कम लोग ही निकल रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सामान्य से ज्यादा तापमान और लू जैसी स्थितियों की वजह से इलाके के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अचानक तापमान बढ़ने से गर्मी से जु़ड़ी बीमारियों का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोगों को गर्मी से बचाने वाले कपड़े पहनने और पानी पीते रहने की सलाह दी गई है।