जम्मू के अखनूर सब डिवीजन के केरी बराल इलाके में सुबह सेना की गाड़ी पर हुए हमले के बाद एलओसी के साथ-साथ सीमावर्ती जिले मे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमले के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है और गोलीबारी जारी है। सेना ने अखनूर केरी बराल की सीमा से लगे राजौरी जिले की सभी चोटियों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।