Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

भोपाल एम्स में कड़ी सुरक्षा के बीच चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Madhya Pradesh: भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उच्च सुरक्षा वाली एक इमारत में लिफ्ट से बाहर निकल रही एक महिला कर्मचारी की एक नकाबपोश व्यक्ति ने चेन छीन ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम की यह घटना लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि एम्स अस्पताल की कर्मचारी राजश्री सोनी इमारत की चौथी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में कदम रखती हैं और फिर लिफ्ट जैसे ही रुकती है, एक नकाबपोश युवक उनका चेन छीनकर भाग जाता है।

मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कश्यप ने पीटीआई को बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और एम्स प्रबंधन से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता से बात की है और अपराधी की तलाश की जा रही है।