Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना ने बसंतगढ़ के पाथी नाला खानेर्ड इलाके में ज्वाइंट तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए घने जंगल वाले इलाके में अंदर गए तो कुछ गोलियों की आवाजें सुनी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आतंकवादियों की तलाश जारी है। अप्रैल में बसंतगढ़ के डुडू इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक विलेज डिफेंस गार्ड मारा गया था।