Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

Bihar: सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को होगा नई सरकार का गठन

Bihar: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बुधवार को बिहार के पटना में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा को बीजेपी विधायक दल का उप-नेता भी चुना।

मौर्य ने कहा, "सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल और विजय कुमार सिन्हा को उप-नेता चुना गया।" सम्राट चौधरी 2025 के चुनाव में उन्होंने तरापुर से शानदार जीत दर्ज की। विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट बरकरार रखी। नई सरकार का गठन 20 नवंबर को होगा।

बिहार में एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की, जिसमें बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85, एलजेपी ने 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने पांच और आरएलएम ने चार सीटें जीतीं।