Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

SGPC ने गोल्डन टेंपल में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगाई रोक

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने श्री हरमंदिर साहिब के परिसर में वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने पर रोक लगा दी है। 

ये फैसला पवित्र स्थल को पिकनिक स्पॉट की तरह इस्तेमाल करने, सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर अपलोड करने की कई घटनाओं के सामने आने के बाद लिया गया है। 

एसजीपीसी के अधिकारियों को पूरे परिसर में प्लेकार्ड के साथ तैनात किया गया है। जिसमें विजिटरों को साफ तौर पर मोबाइल फोन बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि कोई भी परिसर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करे, ताकि गोल्डन टेंपल की पवित्रता बनी रहे।

एसजीपीसी ने कई साल पहले भी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके कई लोगों को परिसर में फोटो लेते देखा गया।