Breaking News

पत्नी की हत्या कर खुद फांसी झूला SDRF जवान

राजधानी लखनऊ में एसडीआरएफ वाहिनी लखनऊ में तैनात जवान ने पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। फोन न उठाने पर दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की है। 

 

 

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने बताया कि आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के मांगुरा गांव निवासी पीसी शहंशाह कटिहार ने सूचना दी थी। बताया कि उनके साथी कांस्टेबल अजय सिंह (27) एसडीआरएफ कैंप के बाहर किराए के मकान में रहते हैं। वह मंगलवार की सुबह से फोन नहीं उठा रहे हैं।